फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: धर्म परिवर्तन गंभीर मामला, भाजपा ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर की जांच की मांग

Tue, 13 Jun 2023 03:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरा के केयर टेकर संदीप सागर ने पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रैन बसेरे में धर्मांतरण के मामले में भाजपा ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरा के केयर टेकर संदीप सागर ने पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन

चांदनी महल थाने में दर्ज केस में संदीप सागर का आरोप है कि उक्त मोहम्मद कलीम उस पर काफी समय से धर्मांतरण करने और इस्लाम को अपना धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा था।  तुर्कमान गेट की यह घटना के अलावा हाल ही में एक मुस्लिम लड़के द्वारा साक्षी नामक लड़की की हत्या इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। धर्म परिवर्तन बेहद गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें