बारिश से नोएडा के कई इलाकों में लोग बचते नजर आए। तेज बारिश के दौरान कई बाइक सवारों ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन रोककर खुद को भीगने से बचाया। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।
तेज बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह बरकरार
- फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह बरकरार
सावन की बारिश और शिवभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। सावन के दूसरे सोमवार को दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश के बीच दिल्ली के गोल डाकखाने के पास से गुजरते लोग और श्रद्धा में लीन कांवड़िए नजर आए। बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह और शिवभक्ति देखते ही बनी।