आईटीएमएस एआई तकनीक का होगा इस्तेमाल
बैठक में बताया गया कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके माध्यम से ट्रैफिक की निगरानी, सिग्नल कंट्रोल और सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट संगम’ के जरिए लोगों की शिकायतों और सुझावों को भी ट्रैफिक प्रबंधन से जोड़ा जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
उप राज्यपाल ने गलत दिशा में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग और भारी वाहनों की गैरकानूनी एंट्री को गंभीर समस्या बताते हुए इनके खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान और सख्त प्रवर्तन दोनों जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने के लिए तकनीक, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है।
जाम कम, सड़के सुरक्षित करना लक्ष्य : एलजी
सरकार और ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य राजधानी में ऐसा ट्रैफिक सिस्टम तैयार करना है, जिससे जाम कम हो, सड़कें सुरक्षित बनें और लोगों को बेहतर सफर का अनुभव मिले।