फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पर रिश्तेदार ने बरसाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर उनके ही एक रिश्तेदार ने गुरुवार सुबह जमकर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन


अचानक हुई इस पत्थरबाजी में केपी गुर्जर बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त वह अपने ही घर के पीछे एक पार्क में आयोजित पर्यावरण दिवस समारोह के अवसर पर पौधरोपण करने पहुंचे थे।

घटना के बाद से राजनीतिक महकमे में भी हलचल मच गई है। उधर, बीजेपी के नेता इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
Trending Videos

गाली दी पत्‍थर बरसाए और फिर...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से सांसद और मोदी सरकार में राज्यमंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर 28 स्थित कपूर पार्क में पौधरोपण करने पहुंचे थे।

इसी दौरान उनके रिश्तेदार रघुवंशी ने वहां पहुंचकर गाली गलौच शुरू कर दी। यही नहीं, जैसे ही गुर्जर ने पौधरोपण करना चाहा तो आरोपी ने उन पर पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में गुर्जर बच गए और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने पहले पत्‍थरबाजी की और फिर पार्क में लगाए गए सभी पौधे उखाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान भी हुआ था ऐसा

इस मामले में बीजेपी के नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन घटना के बाद जिले के सभी बड़े नेताओं ने अपने फोन बंद कर रखे हैं। जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री केपी गुर्जर लोकसभा में शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली चले गए।

बीजेपी नेता और गुर्जर के करीबी कौशल बाटला ने बताया कि पार्क में आरोपी के साथ थोड़ी कहासुनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी मानसिक तौर पर कमजोर है। लोगों ने उसे पागल करार दिया है।

मामले में अभी तक कोई एफआईआर या शिकायत दर्ज नहीं कराई कई है। आरोपी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी केपी गुर्जर के साथ कई बार भिड़ने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें