फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta: सीएम पद की शपथ से पहले रेखा गुप्ता बोलीं- पीएम का धन्यवाद...सभी महिलाओं के लिए गर्व का क्षण

Wed, 19 Feb 2025 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi New CM: रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को विधायक दल का नेता चुना। जिन्हें गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। 
विज्ञापन


विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया
विधायक दल का नेता चुना जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत दिल्ली की जनता को धन्यवाद करना चाहूंगी। जिन्होंने 27 साल बाद दिल्ली में जो एक नया अध्याय शुरू होने वाला है उसकी जिम्मेदारी मुझको दी है। ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है। मेरा एक-एक क्षण इस जिम्मेदारी को पूरा करने में लगेगा।
 

रेखा गुप्ता ने राज भवन में दावा पेश करने के बाद कहा कि पीएम मोदी और दिल्ली के भाजपा आलाकमान को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया है। दिल्ली में  27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह देश की सभी महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा की हर प्रतिबद्धता को पूरा करना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है। 
 

कौन हैं भाजपा की विधायक रेखा गुप्ता
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से रेखा गुप्ता विधायक हैं। मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।


 
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं। जहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 

2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।
2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।
2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 
2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद।
विज्ञापन

पढ़ाई-लिखाई के दौर में ही राजनीति से जुड़ीं
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।

विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा ने इन्हें सौंपी थी जिम्मेदारी
इससे पहले 19 फरवरी यानि बुधवार की दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें