दिल्ली के मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिना किसी कड़ी सुरक्षा के जनसुनवाई के दौरान रोजाना 2000 लोगों से मिलती हैं और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके आधार पर आगे की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा, "लंबे समय बाद दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोज़ाना अपने घर पर जनसुनवाई कार्यक्रम कर रही थी। रोज़ाना दिल्ली-एनसीआर से 1000-2000 लोग आते थे। वह बिना किसी रोक-टोक और सुरक्षा के सभी से मिलती थीं और उनकी समस्याएं सुनती थीं। आज जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद निंदनीय है। हमने अभी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। वह घायल हो गई हैं और उनका मेडिकल चल रहा है।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
वहीं, मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी राजेश 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है।