फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के दौरान सूबेदारगंज-प्रयाग स्टेशन पर रुकेंगी नियमित ट्रेनें, यात्रियों राह हुई आसान

Sun, 13 Jan 2019 06:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कुंभ के दौरान रेलवे न केवल स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों की राह आसान करेगा, बल्कि नियमित ट्रेनों का भी स्टॉपेज दिया जाएगा। कुंभ के दौरान रेलवे ने कई ट्रेनों को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर करीब एक मिनट रोकने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कुंभ के दौरान आनंद विहार-इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-आनंद विहार दुरंतो, नई दिल्ली-इलाहाबाद प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-ऊधमपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जम्मूतवी-टाटानगर मूरी एक्सप्रेस को रेलवे ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक-एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। 

ये ट्रेनें 14 जनवरी से 16 जनवरी, 20 जनवरी से 22 जनवरी, 3 फरवरी से 6 फरवरी, 9 फरवरी से 12 फरवरी, 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेंगी। इसके अलावा, मुख्य रूप से पूर्वा, आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, आजमगढ़ एक्सप्रेस, गोंडा एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, कावेरी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस ट्रेनें 13 जनवरी से 5 मार्च के बीच प्रयाग स्टेशन पर ठहरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें