फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसओएल में एक वर्षीय पीजी कोर्सेज के लिए तीन अगस्त से शुरू होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और एमकॉम में 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में एक वर्षीय स्नातकोत्तर(पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू होगी। एसओएल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण कार्यक्रम जारी कर दिया है। एसओएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक आवेदक तीन अगस्त से 14 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार इस बार केवल एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमए संस्कृत तथा एमकॉम के एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें