फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस3 इंजन युक्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन में नहीं आएगी दिक्कत

Sun, 02 Apr 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस3 इंजन युक्त वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद गुरुग्राम में 30 और 31 मार्च को गुरुग्राम सहित देश भर के शोरूम में दुपहिया वाहन खूब बिके। लोगों में इसके रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी संशय की भावना थी। लोग इसके लेकर तरह-तरह के सवाल शोरूप संचालकों से कर रहे थे।
विज्ञापन


बीएस3 इंजन वाले दुपहिया वाहन को खरीदने वालों का कहना है कि छूट के चक्कर में उन्होंने वाहन तो खरीद लिया पर इसके रजिस्ट्रेशन को लेकर सोशल मीडिया और लोगों द्वारा तमाम प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है

इसे लेकर शनिवार को गुरुग्राम के आरटीए सचिव त्रिलोक चंद ने बताया कि जिन बीएस3 दुपहिया वाहनों बिक्री 31 मार्च के दिन हुई है उनके रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। एक माह तक उनका रजिस्टेशन हो सकता है। मगर 31 मार्च के बाद खरीदे गए बीएस3 इंजन वाले दुपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें