फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू एमबीए में दाखिला के लिए 15 मई तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिला पंजीकरण के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) के एमबीए कार्यक्रम में दाखिला पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 मई है। दाखिला के लिए https://jnuee.jnu.ac.in/JNUXxREG2Yy026MBAZzjan/regprocess.aspx लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

दाखिला समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। फिर आवंटित आवेदन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


दाखिला के लिए 75 सीट उपलब्ध है। दाखिला का चयन कैट स्कोर (70 फीसदी वेटेज), ग्रुप डिस्कशन (10 फीसदी वेटेज) और पर्सनल इंटरव्यू (20 फीसदी वेटेज) पर आधारित होगा। इस बार दाखिला को एक चरण में पूरा किया जाएगा। पहले दो चरणों में दाखिला प्रक्रिया को पूरा किया जाता था। इसमें स्कोर के आधार पर दो मेरिट लिस्ट जारी होती थी। लेकिन इस बार एक दाखिला मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एबीवीएसएमई का प्लेसमेंट काफी अच्छा है। 50 छात्रों का चयन हो चुका है। जिसमें एक छात्रा को 14 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है।इसका पहला बैच 2019 में शुरू हुआ था। वहीं जेएनयू ने विदेशी छात्रों के लिए यूजी और पीजी में दाखिला के लिए आवेदन की तारीख को 11 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.jnu.ac.in/Admission/International लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें