फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते दिल्ली में घटे अपराध, वाहन चोरी की घटनाएं भी हुईं कम

Fri, 31 Jul 2020 05:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 2020 की पहली छमाही में (उत्तरी-पूर्वी दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा के कारण) हिंसा की घटनाएं बढ़कर हुईं 681,
  • पिछले वर्ष की पहली छमाही में हुईं थीं केवल दो घटनाएं 
  • गंभीर अपराध की घटनाएं पिछले वर्ष की 2715 घटनाओं से कम होकर 2614 रह गईं
  • कम गंभीर अपराध के मामले पिछले वर्ष की 144140 घटनाओं की तुलना में कम होकर 120148 रह गए
विज्ञापन
delhi police - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हिंसक घटनाओं की वजह से दिल्ली में इस साल की पहली छमाही में हिंसा के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि लॉकडाउन के कारण अन्य सभी तरह की आपराधिक घटनाओं में काफी कमी दर्ज की गई। इस साल हिंसा की 681 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि पिछले वर्ष इस तरह की केवल दो घटनाएं ही घटी थीं। हिंसा से जुड़े 752 मामले इस समय विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, जबकि इनसे जुड़े 85 विभिन्न मामले दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं।

विज्ञापन

राजधानी में गत वर्ष 30 जून तक गंभीर अपराध से जुड़ी 2715 घटनाएं घटी थीं, जबकि इस वर्ष सामान अवधि में यह संख्या घटकर 2614 रह गई है। इसमें हत्या की घटनाएं 259 से घटकर 243, डकैती की घटनाएं नौ से घटकर पांच और लूट की घटनाएं 1127 से घटकर 785 हो गई हैं। हालांकि इसी अवधि के दौरान हत्या के प्रयास के मामले 236 से बढ़कर 256 हो गए हैं।

हल्के अपराध की घटनाओं में भी आई कमी

अपराध की गंभीर घटनाओं की तरह हल्के अपराध की घटनाओं में भी कमी आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष की पहली छमाही में कम गंभीर अपराध के मामले पिछले वर्ष की 14,4140 घटनाओं की तुलना में कम होकर 12,0148 रह गए हैं। गत वर्ष 30 जून तक छिना-झपटी की 3320 घटनाएं घटीं थीं, जो इस साल 3063 हो गई हैं। सेंधमारी की घटनाएं 1678 से घटकर 926 रह गई हैं।

वाहन चोरी की घटनाओं में भी इस साल काफी कमी आई है। गत वर्ष की पहली छमाही में वाहन चोरी की 22,771 घटनाएं घटीं थीं, लेकिन इस वर्ष इनकी यह संख्या घटकर 14,656 रह गई हैं। घरों में चोरी की घटनाएं 1376 से घटकर 954 और अन्य चोरी की घटनाएं 93,936 से घटकर 61890 रह गई हैं।

विज्ञापन


इसी तरह लॉकडाउन के कारण गंभीर दुर्घटनाओं की घटनाएं भी कम दर्ज की गई हैं। इस साल की पहली छमाही में अब तक गंभीर दुर्घटनाओं की 433 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले वर्ष की पहली छमाही में इस तरह की 738 घटनाएं घटीं थीं। साधारण एक्सीडेंट की घटनाएं भी 2196 की जगह केवल 1365 ही दर्ज की गई हैं।   

महिलाओं के प्रति अपराध में भी कमी

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी की आशंका जाहिर की गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के आंकड़ों को मानें तो इस साल महिलाओं से होने वाली हिंसा में कमी आई है। पिछले वर्ष दुष्कर्म की 1074 घटनाएं घटी थीं, लेकिन इस वर्ष यह संख्या 60 फीसदी घटकर 636 रह गई है।

इसी प्रकार छेड़छाड़ की 1460 घटनाएं कम होकर 813 रह गई हैं। गत वर्ष महिलाओं के अपहरण की 1788 घटनाएं दर्ज की गई थीं, अब यह संख्या 1161 रह गई है।

पिछले वर्ष इसी अवधि तक दहेज उत्पीड़न की 1763 घटनाएं रिकॉर्ड की गईं थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर लगभग आधी यानी 887 रह गई है। पिछले वर्ष की 61 दहेज हत्याओं के मुकाबले इस वर्ष अब तक इस प्रकार की केवल 56 घटनाएं ही घटी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें