आपको विश्वास नहीं होगा, मगर ये हकीकत है। पीरागढ़ी चौक की रेडलाइट का वेटिंग टाइम मात्र 30 सेकंड कम कर दिया तो चौक के चारों तरफ जाम खत्म हो गया। ट्रैफिककर्मियों ने चौक पर लगे लाइट सिग्नल व उनके समय का विश्लेषण किया। इसके अलावा यहां पर दिल्ली ट्रैफिक कर्मियों की दो शिफ्टों में तैनात की गई है। इसका असर ये हुआ कि पीरागढ़ी चौक पर अब जाम नहीं लग रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीरागढ़ी चौक पर अक्सर भारी जाम लगता था। पीरागढ़ी चौक बाहरी रिंग रोड यानि मधुवनी चौक से विकासपुरी जाने वाला मार्ग और पंजाबी बाग से नांगलोई जाने वाले मार्ग का क्रॉसिंग चौक है। हालांकि बाहरी रिंग रोड यानि मधुवन से विकास विकासपुरी जाने वाले मार्ग पर पीरागढ़़ी चौक के ऊपर फ्लाईओवर बना है। चौक पर पंजाबी बाग से नांगलोई जाने वाला, मधुवन चौक से राइट लेकर नांगलोई जाने वाले ट्रैफिक का ज्यादातर बोझ ही रहता है। इसके बावजूद पीरागढ़ी चौक पर आए दिन जाम लगता है। टै्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर सैनी ने इस चौक पर लगे लाइट व समय का सिंक्रोनाइज किया, यानि विश्लेषण किया।
इससे पता लगा कि नांगलोई व पंजाबी बाग की दोनों कैरिज्वे पर रेड लाइट का वेटिंग टाइम 180 सेकंड है। टीआई सतीश सैनी ने इस वेटिंग टाइम को कम किया, यानि 180 सेकंड से 30 सेकंड कम कर 150 सेकंड कर दिया। इससे ट्रैफिक स्मूथ चलने लगा। अब पीरागढ़ी चौक पर जाम ही कम लगने लगा है। अब पीरागढ़ी चौक खाली-खाली सा लगता है। लोगों को बीच रोड़ से निकलने को लेकर भी प्रबंधन किया गया है।
जाम को खत्म करने के लिए उठाए अन्य कदम
- ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक होती है।
- रेड लाइट पर इंतज़ार का समय कम करने के लिए रेड लाइट को सिंक्रोनाइज किया गया।
- पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक को मैनुअली कंट्रोल किया जाता है। यानि लाइट सिग्रल को बंद कर पुलिसकर्मी ट्रैफिक को चलाते हैं।
- ट्रैफिक जाम कम करने के लिए इंस्पेक्टर व सीनियर अधिकारियों द्वारा रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है।
- ट्रैफिक के सुचारू प्रवाह के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पीरागढ़ी चौक पर भीड़ प्रबंधन भी किया जा रहा है। अस्थानीय पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।