सीसीएसयू ने सत्र 2014-15 के ट्रेडिशनल कोर्सेज पीजी फर्स्ट-थर्ड के साथ यूजी बीएससी एग्रीकल्चर और होम साइंस की मुख्य, बैक और एक्स ऑनलाइन परीक्षा फार्म बुधवार को जारी कर दिए।
छात्र 27 दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के साथ ऑनलाइन ही परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे। विद्यार्थियों को कंपलीट ऑनलाइन फार्म 30 दिसंबर तक कॉलेजों में जमा कराने होंगे। कॉलेजों को सभी फार्म विवि के संबंधित विभाग में 31 दिसंबर तक हर हाल में जमा करने होंगे।
इससे पहले विवि की ओर से प्रोफेशनल कोर्सेज के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी किए गए थे। प्रोफेशनल कोर्सेज के ऑनलाइन परीक्षा फार्म 23 दिसंबर तक भरे जाएंगे।
ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल फार्म भरने का दौर 31 दिसंबर तक जारी रहने के कारण विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं इस बार जनवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है।
इस बार देर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का असर रिजल्ट पर भी देखने को मिल सकता है। कॉलेजों में कोर्स अभी बाकी रहने के कारण छात्र-छात्राओं की तैयारी मॉडल पेपर के भरोसे चल रही है। अगले माह संभावित परीक्षाओं की वजह से विद्यार्थी अभी से ही पेपर की तैयारी में जुट गए हैं।