फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रामलीला के लिए भूमि पूजन के साथ सजेगा लालकिला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकिला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारी का श्रीगणेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रामलीला के भव्य मंचन की तैयारियों का रविवार को भूमि पूजन के साथ औपचारिक आगाज हो गया। लालकिला मैदान में रामलीला आयोजित करने वाली श्री धार्मिक लीला कमेटी और लव कुश रामलीला कमेटी ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को आकार देने का काम शुरू होगा।



श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला माधवदास पार्क, लालकिला मैदान में पुरानी लाजपत राय मार्केट के सामने होगी। कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता और सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि 103 वर्षों से चली आ रही रामलीला दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन के अनुसार, अभिनेता बिंदु दारा सिंह इस बार भी हनुमान की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता शहबाज खान और शिल्पा रायजादा भी भूमि पूजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, लव कुश रामलीला कमेटी की रामलीला 11 से 21 अक्तूबर तक होगी। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार मंचन में हाईटेक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और करीब 40 बॉलीवुड कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। घर-घर राम, घर-घर तुलसी अभियान के तहत 5100 युवाओं को तुलसी के पौधे बांटने की योजना है। दशहरा के दिन एक लाख दीपों से भगवान श्रीराम का चित्र बनाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें