फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किला ब्लास्ट: दो आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने सोमवार को रेड फोर्ट के पास हुए विस्फोट से जुड़ी साजिश के दो आरोपियों जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट्ट को एनआईए की 5 दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पितांबर दत्त ने पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोनों जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और श्रीनगर के निवासी हैंं। एनआईए ने फरवरी में उन्हें दिल्ली ब्लास्ट साजिश में सक्रिय भूमिका के लिए औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में पाया कि दोनों आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के ओवरग्राउंड वर्कर्स थे। वे मुख्य आरोपी को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में शामिल थे। यह विस्फोट 10 नवंबर 2025 को रेड फोर्ट क्षेत्र में हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए थे। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें