करावल नगर इलाके में बुधवार सुबह छह साल की बच्ची का शव एक नाले से बरामद हुआ। बुरी तरह से सड़े-गले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उसकी शिनाख्त खुशी गौतम (6) के रूप में हुई है। शव का एक हाथ गायब था। दूसरे हाथ की कुछ अंगुलियां और पैर का कुछ हिस्से भी गायब थे। बच्ची 6 अप्रैल को अपने घर के सामने से खेलते हुए गायब हो गई थी।
फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक खुशी अपने परिवार के साथ कमल विहार, करावल नगर में रहती थी।