फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में बारिश का सौ साल का रिकॉर्ड टूटा

Sun, 08 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश ने मार्च महीने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2015 का मार्च सौ सालों में सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना हो गया है। एक मार्च से सात मार्च तक रिकॉर्ड 79.4 मिमी बारिश बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 1915 में मार्च के महीने में 78.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दोपहर चार बजे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। शनिवार शाम 5:30 बजे तक 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जबकि पहली मार्च से 6 मार्च तक 71.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बदले मौसम का असर पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण अगले दो दिनों में भी दिल्ली सहित पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।  पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें