फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह ने जाना शहर में जारी विकास कार्यों का हाल

Tue, 15 Jul 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने सोमवार को जीडीए अधिकारियों को दिल्ली बुलाकर शहर में जारी विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट जानी।
विज्ञापन


जीडीए वीसी संतोष यादव ने प्राधिकरण के कई अधिकारियों संग शहर सांसद को जारी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान जीडीए वीसी ने सांसद ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के लिए केंद्र सरकार का निर्धारित अंश जल्द दिलाने का अनुरोध किया।

साथ ही रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही। इस पर सांसद ने जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

जीडीए अधिकारियों ने सांसद को प्राधिकरण की शहर में जारी और प्रस्तावित महत्वपूर्म योजनाओं की जानकारी दी। इनमें एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड, यूपी गेट से हिंडन तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड, हिंडन पर निर्माणाधीन चौथे पुल, सिटी फॉरेस्ट, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट शामिल थे।
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने सांसद से मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र का का अंश 397 करोड़ रुपये जल्द दिलाने की मांग की। इसके साथ ही एनएच-24 से 58 केबीच बन रही लिंक रोड, एलीवेटेड रोड के आरओबी निर्माण में रेलवे को तेजी लाने के बारे में भी निर्देशित करने का अनुरोध किया।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने धोबीघाट आरओबी की संभावनाओं पर जीडीए वीसी से जानकारी ली। इस पर वीसी ने उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

इस पर सांसद ने रेलवे अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले, सीएटीपी एससी गौड़, चीफ इंजीनियर वीके गोयल आदि रहे।

मुलाकात के बाद जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि शहर सांसद और केंद्रीय मंत्री को शहर में जारी और प्रस्तावित विकास कार्यों से अवगत कराया गया है।

रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। मेट्रो समेत केंद्र सरकार से जुडे़ मामलों पर सांसद ने जल्द ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें