फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी चेकः विद्यार्थियों को देखकर बस भगा ले जाते हैं चालक

Tue, 27 Aug 2019 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संसद भवन और राष्ट्रपति भवन से कुछ किमी के दायरे में फैले नई दिल्ली पॉश इलाके में डीटीसी और क्लस्टर बस चालक यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


आलम यह है, दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय इस इलाके में बस स्टॉप पर छात्र-छात्राएं घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन बसें नहीं रोकी जाती। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने इस इलाके का रियलिटी चेक किया तो स्थिति बेहद गंभीर नजर आई। बस स्टॉप यात्रियों से भरे थे। 

बसें भी लगातार आवागमन कर रही थी, लेकिन विद्यार्थियों को देखकर वह बगैर रुके निकलती गईं। यात्रियों ने बताया कि बस में चढ़ने का प्रयास करते समय कई बार यहां छात्र घायल भी हो चुके हैं। बावजूद, अफसरशाही खामोशी का लबादा ओढ़े बैठी है।
विज्ञापन


समय दोपहर दो बजे। नई दिल्ली का जीपीओ बस स्टॉप। कालीबाड़ी मार्ग स्थित एनपी सहशिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हव्लॉक स्क्वायर की छुट्टी के बाद विद्यार्थी जीपीओ और रकाबगंज बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां एक के बाद एक कई बसें बिना रुके ही गुजर गई। 

एनपी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वह भजनपुरा इलाके में रहते हैं और यहां से जीपीओ से कई बसें बदलकर घर पहुंचते हैं। उनके पास ऑल रूट बस पास है। स्कूल की छुट्टी दो बजे होती है और वह बस मिल जाने पर एक घंटे में घर पहुंच जाते हैं, लेकिन बसें नहीं रुकने के कारण वह दो-दो घंटे की देरी से घर पहुंचते हैं। 

छात्र सिद्धांत ने बताया कि वह तारा अपार्टमेंट रहते हैं। रोज बस स्टॉप पर एक घंटे से ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ता है। आठवीं कक्षा के ही छात्र अंकुश कुमार व सचिन ने बताया कि वह इंद्रपुरी में रहते हैं और डीटीसी और क्लस्टर कोई भी बस स्टॉप पर नहीं रुकती। नई दिल्ली के अलावा भी दिल्ली के अन्य इलाकों में बस रूट संख्या 392, 398, 323, 516, 523 और 506 के यात्रियों ने भी बच चालकों द्वारा बसों के ना रोकने की शिकायत की।
 

विज्ञापन

बस में चढ़ते हुए गिरकर चोटिल हुआ छात्र

इसी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र नोएडा सेक्टर-63 निवासी प्रवीण ने बताया कि अक्सर जीपीओ और रकाबंगज बस स्टॉप पर बसें नहीं रुकती हैं। कुछ दिन पहले वह डीटीसी बस में चढ़ रहे थे कि तभी चालक ने बस दौड़ा दी और वह गिरकर घायल हो गए।

30 मिनट में गुजर गईं एक दर्जन से अधिक बसें
73 वर्षीय सतीश कुमार तनेजा ने बताया कि वह पहले रकाबगंज स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कई बसें वहां से गुजर गयीं। इसके बाद वह जीपीओ बस स्टॉप पर पहुंचे तो वहां भी बस नहीं मिली। जीपीओ पर दोपहर करीब सवा 2:15 से 2:45 बजे तक करीब एक दर्जन से ज्यादा बसें बिना रुके ही गुजर गईं। इन बसों में डीटीसी की क्लस्टर रूट संख्या 73, 729, 120, 77, 210, 725, 850, 540, 410, 410 ए, 310, 378 और 740 शामिल थीं।

बसों की स्क्रीन कर देते हैं बंद
बसों की पड़ताल के दौरान बस नंबर डीएल-1पीओ 2706 के चालक ने बस की स्क्रीन ही बंद कर दी, ताकि यात्रियों को बस के रूट का पता ना लग सके और यात्री बस को रुकने के लिए हाथ ना दें। यह बस तेज रफ्तार में गुजर गई। डीटीसी की रूट संख्या 740ई की बस डीएल1पी सी8199 बस स्टॉप पर तो रुकी, लेकिन छात्रों के बस में चढ़ने से पहले ही दौड़ पड़ी। इस दौरान कई छात्र गिरने से बचे। तभी क्लस्टर की बस डीएल 1पीसी5874 के चालक ने भी बस की स्क्रीन बंद कर दी और बस को तेज गति में दौड़ा दिया।

बसों के नहीं रुकने के संबंध में विद्यार्थी व अन्य यात्री डीटीसी की एप्लीकेशन के जरिये शिकायत कर सकते हैं। कोताही बरतने वाले बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-डीटीसी प्रबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें