फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी फ्लाईओवर पर गई सगे भाइयों की जान

Sat, 28 Dec 2013 05:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) इलाके में शुक्रवार को ओखला मंडी जा रहे दो सगे भाइयों के ऊपर कंटेनर पलट गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में बस दो ही लड़के थे।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसा शुक्रवार तड़के पांच बजे मथुरा रोड पर सुखदेव विहार डिपो के सामने मोदी फ्लाईओवर मोड़ पर हुआ।

असम निवासी महाआलम (25) अपने छोटे भाई मसूद इस्लाम (22) के साथ मदनपुर खादर में रहता था। दोनों भाई ओखला सब्जी मंडी से सब्जी लाकर इलाके में बेचते थे। हर रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह भी सब्जी वाले रिक्शे से ओखला सब्जी मंडी जा रहे थे।

जब वह मथुरा रोड से मोदी फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए मुडे़ तभी फ्लाईओवर की तरफ मुड़ा 18 पहियों वाला कंटेनर उनके ऊपर पलट गया। मुड़ते हुए कंटेनर का बैलेंस खराब हो गया था, इस कारण वह पलट गया। बंद बॉडी वाले इस कंटेनर में सीमेंट बनाने वाली राख भरी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बताया कि मौके पर पांच बड़ी क्रेन बुलाई गईं। इन क्रेनों ने कंटेनर को हटाया, तब जाकर दोनों भाइयों के शवों को निकाला गया। पुलिस ने असम में उनके परिजनों को खबर भिजवा दी है। कंटेनर चालक यशपाल कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दुघर्टना के कारण मथुरा रोड व मोदी फ्लाईओवर मोड़ रोड पर करीब दो घंटे जाम रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें