नई दिल्ली। आरसीएस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ताहिरपुर में आरसीएस ओलंपिक्स वार्षिक खेल दिवस 2025–26 का आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शुभारंभ कुलदीप वत्स, अध्यक्ष दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन एवं महासचिव वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजेश कुमार, सचिव दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन, डॉ. धर्मेश शर्मा, निदेशक डीआरपी ग्रुप तथा प्रधानाचार्या डॉ. रितिका शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराया।
विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा मन्नत चौधरी, नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, सहित अन्य जोनल एवं जिलास्तर के खिलाड़ियों ने मशाल दौड़ का नेतृत्व किया। इसके बाद चारों सदनों द्वारा अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। खेल दिवस के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा छह तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न दौड़ और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।