अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बवाना विधानसभा के कटेवड़ा गांव में फिरनी रोड और आरसीसी नाले का निर्माण शुरू हो गया है। ये काम दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के फंड से किया जा रहा है। लोग इसे बनवाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बताया कि ग्राम विकास बोर्ड के जरिए बवाना विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य विकास योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार कोशिश कर रहे हैं कि हर गांव तक जरूरी सुविधाएं पहुंचें।