फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें, गाजियाबाद में सस्ते दामों पर डुप्लेक्स स्कीम

Fri, 08 Aug 2014 02:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर योजना में घर लेने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिषद योजना में अपनी पहली डुप्लेक्स स्कीम सस्ते दामों पर लांच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने योजना का डीपीआर बनाना शुरू किया है इसमें एमआईजी के दाम में डुप्लेक्स देने की तैयारी है। डुप्लेक्स की कीमत करीब 30 लाख रुपये होगी।

आवास आयुक्त की ओर से डीपीआर बनाने के आदेशों के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। योजना में फ्लैटों की कीमतों पर अभी निर्णय तो नहीं हुआ है मगर आवास आयुक्त की ओर से कीमतें अन्य योजनाओं की तुलना में कम रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि योजना में फ्लैटों की कीमत मध्यम वर्ग की पहुंच में रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

नई योजना की सफलता के लिए कीमतों को कम रखने का कदम उठाया गया है। हालांकि डीपीआर तैयार होने के बाद ही फ्लैटों की संख्या और इनकी कीमत का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन


फ्रेम स्ट्रक्चर पर बनाने की तैयारी
परिषद अधिकारियों का कहना है कि लागत को कम करने के लिए योजना को आरसीसी शियरवॉल तकनीक के स्थान पर फ्रेम स्ट्रक्चर तकनीक पर ही बनाया जा सकता है।

शियरवॉल तकनीक भूकंपरोधी होती है और फ्रेम स्ट्रक्चर से महंगी पड़ती है। डुप्लेक्स फ्लैट सिर्फ एक मंजिला ही होंगे। जिसे देखते हुए परिषद इन्हें फ्रेम स्ट्रक्चर पर ही बनाने का निर्णय लेने की तैयारी में है।

ग्राउंड पर टू-बीएचके स्टडी और ऊपर होगा वन बीएचके
अधिकारियों का कहना है कि डुप्लेक्स योजना में प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब एक हजार वर्गफीट होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर टूबीएचके और स्टडी रूम होगा। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर वन बीएचएके होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें