दोपहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबर पाने के लिए बोली लगाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, दिल्ली सरकार ने चार पहिया वाहन के लिए एक कैटेगरी में वीआईपी नंबर के रेट बढ़ा दिए।
अब 1313, 0101, 4444, 0222, 1008 जैसे वीआईपी नंबर की बोली 1.50 लाख से शुरू होगी, पहले यह 1 लाख थी। इसके अलावा अब अगर पुरानी गाड़ी के नंबर को नए चार पहिया वाहन पर लेने के लिए 1000 रुपये और दोपहिया में 500 रुपये चुकाने होंगे।
दोपहिया वाहनों के वीआईपी नंबर की बोली योजना को एलजी से मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की गई है। अब दोपहिया वाहनों के लिए पांच कैटेगरी में वीआईपी नंबर ले पाएंगे। दोपहिया वाहन के लिए सबसे महंगा नंबर 0001 होगा, जिसकी बोली 50 हजार रुपये से शुरू होगी।
चार पहिया वाहन के लिए इसी नंबर की बोली पांच लाख से शुरू होती है। अभी तक सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के लिए बोली लगती थी। यह पांच कैटेगरी में होता था, जिसमें सबसे महंगा 0001 नंबर की बोली पांच लाख से शुरू होती थी।
0001 नंबर 50 हजार रुपये में होगा
vip numbers
इसके अलावा तीन लाख, दो लाख, एक लाख और पांचवीं कैटेगरी में कोई नंबर जो अपने पसंद पर लेना चाहते थे उसके लिए 25 हजार रुपये कम से कम देने होते थे। सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चौथी एक लाख की कैटेगरी वाले नंबर की बोली एक लाख के बजाए डेढ़ लाख से शुरू होगी।
आखिरी पांचवीं कैटेगरी में न्यूनतम बोली 25 हजार की होगी, लेकिन इसमें अब बोली नहीं लगेगी। यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होता है। गौरतलब है कि दोपहिया वाहनों के लिए भी पांच कैटेगरी में वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली होगी।
सबसे महंगा 0001 नंबर 50 हजार रुपये में होगा। दूसरी कैटेगरी में 30 हजार, तीसरी में 20 हजार, चौथे में 15 हजार और पांचवीं कैटेगरी में उपरोक्त चार कैटेगरी के अलावा कोई भी नंबर पसंद पर आने पर कम से कम पांच हजार रुपये देने होंगे।
वीआईपी नंबर में इस प्रकार लगेगी बोली
vip numbers
नंबर कार के लिए बोली दोपहिया
0001 5 लाख रुपये 50 हजार
0002-0009 3 लाख रुपये 30 हजार
10-99,786,1000,
1111, 7777, 9999 2 लाख रुपये 20 हजार
101, 1313, 1008,
0108, अंत में 00 1.5 लाख रुपये 15 हजार
एक जैसे 3 या 4 अंक, 1.5 लाख रुपये 15 हजार
अंत में 000 25 हजार रुपये 5 हजार
निर्धारित नंबर के अलावा
मनपसंद नंबर