फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया बकरा बाजारः ड्राइफ्रूट खाते हैं 11 लाख के ये सिंघम बकरे ... और चार लाख का है चांद

Fri, 09 Aug 2019 11:52 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
महज तीन दिन बाद यानी 12 अगस्त को देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बकरीद को मुस्लिमों के बड़े त्योहार के रुप में देखा जाता। इसको देखते हुए देशभर में बकरा बाजार सज चुका है। जगह-जगह से लोग बकरा खरीदने और बकरा बेचने आ रहे हैं। बकरों की कीमत लाखों में लगाई जा रही है। आइए तस्वीरों के माध्यम से जाने बकरे और उसकी कीमत...
विज्ञापन

2 of 8
सिंघम बकरा - फोटो : Amar Ujala
जामा मस्जिद के बकरा बाजार में अलवरी नस्ल का सिंघम परिवार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हो भी क्यों न, तीन बकरों के परिवार को संभल के रहने वाले इकराम ने अपने बच्चों की तरह पाला है। 175 किलो से 200 किलो के इन तीन बकरों के इकराम 11 लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में जामा मस्जिद के बकरा बाजार में बकरा लेकर बेचने आए दो लोगों ने इसकी जब कीमत सुनाई से तो वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। इस दो बकरों की कीमत एक लाख है। 

4 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
बाजार में अलवरी, मेवाती, देसी, बरबरे, पंजाबी और दोगले बकरों की खूब डिमांड है। कुछ जगहों पर भेड़ और दुंबे भी देखने को मिले। वहीं सीलमपुर, सीमापुरी, जामिया नगर, ओखला और दिल्ली के बाकी बाजारों में भी लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीद रहे हैं।  इस बकरे का नाम चांद और इसकी कीमत साढ़े चार लाख है। 

विज्ञापन

5 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
बकरीद पर हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह मोटा-ताजा और तंदरुस्त बकरा खरीदे और बकरीद के दिन बकरे का मांस खूब बांटे। बकरे वाले ने इस बकरे की कीमत दो लाख बताई है। 
विज्ञापन

6 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
गुरुवार को बाजारों में खूब भीड़ देखी गई। अब पुरानी दिल्ली के बाजार देर रात तक खुले रहेंगे। लोग सेवइयां व ड्राइफ्रूट भी खरीदते दिखे। इस बड़े से बकरे की कीमत बकरे वाले ने दो लाख 25 हजार बताई। 
विज्ञापन

7 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
कुछ कारोबारियों का आरोप है कि बकरों को बीयर में कुछ केमिकल मिलाकर पिला देते हैं, जिससे बकरे का पेट फूल जाता है। चने का आटा, बेसन और सोडा आदि भी पिलाकर बकरों को मोटा किया जाता है जिससे बकरों का ज्यादा दाम लगाया जा सके। कारोबारी ने इस बकरे की कीमत ढाई लाख बताई।
विज्ञापन

8 of 8
बकरा - फोटो : Amar Ujala
कुछ खरीदार बकरों का वजन भी देखते हैं। बकरीद पर हर किसी को किसी न किसी पशु की कुर्बानी करनी पड़ती है। गाय को छोड़कर भैंस, बकरी भेड़ आदि की कुर्बानी होती है। कुर्बानी के लिए 14 माह का बकरा उपयुक्त माना जाता है। ईद-उल-अजहा में कुर्बानी के लिए सजे बकरा बाजार की शान बने भोंदू, कालिया और शेरू की कीमत कद्रदानों ने लग्जरी कार से भी ऊंची लगाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें