फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राष्ट्रीय लोकदल ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल ने दिल्ली प्रदेश संगठन को नया स्वरूप देते हुए बुधवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर ने प्रदेश प्रभारी प्रबुद्ध कुमार की मौजूदगी में नई टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में मनमोहन सिंह और उस्मान त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अनिल जोगी, बिजेंद्र डबास, दयाराम नागर, जैस्मीन सिंह समेत नौ नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज रंगाना, संजीव कुमार, हर्ष चौधरी और नीलोफर खान सहित सात नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार उस्मान सिद्दीकी को दिल्ली प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में पांच सदस्यों को भी शामिल किया गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और दिल्ली में पार्टी के जनाधार का विस्तार करने की दिशा में काम करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें