फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक टॉफी का लालच देकर लूट था सबकुछ

Tue, 27 Jan 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-43 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिंटू मंडल पुत्र दीपक मंडल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। गुड़गांव पुलिस ने इसका खुलासा पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन


छह जनवरी को थाना सुशांत लोक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराया था।

इसके बाद से ही पुलिस एसआईटी गठित कर इस मामले की छानबीन कर रही थी। पत्रकार वार्ता के दौरान डीसीपी क्राइम दीपक सहारण ने बताया कि बच्ची को आरोपी पिंटू ने किताब और टॉफी दिलाने के बहाने डीएलएफ की ओर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

इसके बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। एक ऑटो चालक ने लड़की को उसकी झुग्गी तक पहुंचाया था।

डीसीपी दीपक शहारण ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी का स्केच तैयार कराया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्के च से मिलता जुलता एक व्यक्ति सेक्टर-43 के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है।
विज्ञापन


नाकेबंदी कर पुलिस ने साइकिल से जा रहे इस व्यक्ति को काबू किया और पूछताछ की तो उसने अपना नाम पिंटू बताया। सख्ती से पूछताछ पर उसने दुष्कर्म की बात को कबूल किया।

आरोपी सेक्टर-43 के पास की बस्ती में श्री भगवान के यहां किराए के मकान में रहता है। यह गोल्फ कोर्स रोड स्थित स्पेंसर कोर्ट कॉल सेंटर में हाउस कीपिंग का काम करता है।

थाना सुशांत लोक के एसएचओ बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के वक्त इसने शराब पी रखी थी। अभी इससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें