फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नजर आएगा रैपिड ट्रेन का ट्रैक, मोरटा के पास गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू  

Fri, 05 Jun 2020 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले सेक्शन पर रैपिड ट्रेन का एलिवेटेड ट्रैक जल्द लोगों को नजर आने लगेगा। 

विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने प्राथमिकता वाले सेक्शन पर मोरटा के पास बृहस्पतिवार को गार्डर लॉन्चिंग का काम शुरू कर दिया। इस लॉन्चिंग गार्डर की सहायता से पिलर्स के ऊपर रैपिड ट्रेन के ट्रैक से जुड़े सेगमेंट को जोड़कर वायाडक्ट का निर्माण किया जाएगा। 

लॉन्चिंग गार्डर को असेंबल करने के बाद एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड में निर्मित सेगमेंट को बड़े ट्रक में रखकर साइट पर लाया जाएगा। फिर इसी पिलर के ऊपर रखकर रैपिड ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक (वायाडक्ट) का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


आरआरटीएस के वायाडक्ट का डिजाइन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि लॉन्चिंग गार्डर के असेंबली की शुरुआत होना कॉरीडोर में बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें