साकेत निवासी एक युवती से सुशांतलोक में दुष्कर्म करने वाले एनआरआई को जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को एनआरआई को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया।
दिल्ली के साकेत एरिया में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती को तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने बेहोश करके डीएलएफ पांच स्थित फ्लैट पर लेकर आया था।
वहां थारसिंह नाम के व्यक्ति ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कोर्ट के आदेश पर सोमवार को एक दिन की रिमांड पर रखने के बाद मंगलवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।