फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर की युवक की हत्या और बाल्टी से ढंक दिया दिया चेहरा, नहीं पहुंचे परिवारवाले

Sat, 29 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव शिक्षा विभाग कार्यालय के पीछे मिला। मरने वाले की शिनाख्त सिविल लाइंस स्थित झुग्गी निवासी निखिल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षा विभाग कार्यालय के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि चेहरे को प्लास्टिक की बाल्टी से ढक रखा है।

उसके कपड़े अस्त व्यस्त और मिट्टी से सने थे। शरीर पर चोट के निशान थे। मरने वाले की शिनाख्त सिविल लाइंस थाना के पास स्थित झुग्गी में रहने वाले निखिल के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निखिल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन इस जानकारी के बाद भी परिवार को कोई भी सदस्य नहीं आया।

इस वजह से शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि बृहस्पतिवार रात निखिल किन किन लोगों के साथ था। पुलिस उनसे पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें