टी के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद आरोपी को दो महीने के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। हादसे के बाद लड़की का रिश्ता भी टूट गया है। मामले में पुलिस से इंसाफ ना मिलता देख पीड़ित परिवार ने एक सप्ताह में मेवात के एसपी कार्यालय नूंह के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी है।
सोमवार को भी पीड़ित परिवार इंसाफ के लिये मेवात पुलिस कप्तान के पास पहुंचा लेकिन एसपी के आउट ऑफ स्टेशन होने कि वजह से उनसे संपर्क नहीं हो सका। एसपी कि अनुपस्थित में पीड़ित परिवार की सुनवाई तक नहीं किये जाने का भी आरोप है।
मामला जिला के एक गांव का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही अभिषेक नाम के आरोपी ने करीब दो महीने पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी का मकान पीड़ित लड़की के मकान से सटा हुआ है।
पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस उसको इंसाफ देने कि बजाए आरोपी को संरक्षण दे रही है। महिला थाना प्रभारी आरोपी से घंटों मिलती है लेकिन उसे कभी पूछताछ के लिये भी नहीं बुलाती है।
लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह गरीब आदमी है। करीब दो महीने पहले वह पंजाब में कपास तोड़ने के लिए मजदूरी करने गया था।
करीब दो महीने पहले घर से फोन आया कि पड़ोस में रहने वाले अभिषेक उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। वह काम छोड़कर पंजाब से आया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे बेटी के साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने राजनीतिकन दबाव के चलते करीब 24 दिन बाद मामला दर्ज किया।
पीड़िता के पिता ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर आरोपी को नहीं पकड़ा तो वह परिवार सहित एसपी कार्यालय के सामने आत्म हत्या कर लेगा।
क्या कहती हैं महिला थाना प्रभारी
महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।