भारत में 2014 में उबर ड्राइवर ने जिस महिला के साथ रेप किया था, उस महिला ने कंपनी और इसके मुख्य अधिकारी ट्रैविस कलानिक के खिलाफ निजता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि कंपनी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड गैरकानूनी तरीके से हासिल कर शेयर किए। जेन डो नामक इस महिला ने कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट यह मुकदमा दायर किया है।
इसमें उन्होंने कहा है कि दिसंबर 2014 में दिल्ली में उबर के एक ड्राइवर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे गंभीर शारीरिक प्रताड़ना दी।