दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला घर में नौकरानी है। बताया जा रहा है कि मामला हाई प्रोफाइल है।
सूत्रों के मुताबिक महिला घर में नौकरानी का काम करती है। घटना ग्रेटर कैलाश में सी-27 कम्पोज एनक्लेव के पते पर हुई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रेप आरोपी का नाम राहुल बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।