फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर सिंह बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 1991 बैच के हैं आईएएस

Tue, 27 Nov 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएएस रणबीर सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी रणबीर सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी के पद नियुक्ति किया है। विजय देव की तैनाती दिल्ली मुख्य सचिव के तौर पर होने से यह पद खाली था। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित कैडर (एजीएमयूटी) कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर सिंह फिलहाल पर्यावरण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन


इसके पहले उनकी नियुक्ति पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कमिश्नर के पद पर थी।    दूसरी ओर, विजय देव ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती अंशु प्रकाश से मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल ली। बीते दिनों उनका दिल्ली चुनाव कार्यालय से तबादला मुख्य सचिव के पद पर हुआ था। वहीं पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश केंद्र सरकार में चले गए हैं। 
     
कई विभागों के अधिकारी बदले गए
उपराज्यपाल ने दिल्ली के कई आईएएस अधिकारियों को तबादला किया है। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार परीदा को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह के पद से हटाकर दिल्ली फाइनेंस कारपोरेशन में बतौर सीएमडी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जबकि 1995 बैच की आईएएस व परिवहन सचिव वर्षा जोशी को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 188 बैच की आईएएस व प्रधान सचिव वित्त रेनु शर्मा को प्रमुख सचिव गृह का अतिरिक्त चार्ज होगा। 1995 बैच के आईएएस व दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ अनिल कुमार सिंह को पर्यावरण विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें