सिविल डिफेंस का स्थापना दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित इस समारोह में सिविल डिफेंस स्वंय सेवकों द्वारा आतंकवाद, आपदा प्रबंधन, हवाई हमले से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन, आग से बचाव और भूकंप के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की गई।
स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कोरो के स्वंय सेवकों द्वारा डीएम विमल कुमार शर्मा को पास्ट मार्च कर सलामी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद डीएम विमल कुमार शर्मा ने कहा कि सिविल डिफेंस जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, वह वास्तव में सराहनीय है।
सिविल डिफेंस वास्तव में पब्लिक और प्रशासन के बीच एक सेतु का काम करता है। संगठन के स्वयं सेवक जहां एक ओर प्रशासन का संदेश आम जनता तक सुगमता से पहुंचाते हैं, वही जनता की भावनाओं और सूचना को प्रशासन तक पहुंचाने का काम भी आसानी से करते हैं।
नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों में चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, वीके ठाकुर, नीरज भटनागर, पीतम लाल, राकेश गिरि, स्वयं सेवकों के अलावा एसपी सिटी अजय पाल शर्मा, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रहमसिंह यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल और उपनियंत्रक जसवंत सिंह ने किया।