फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर

Fri, 12 Jul 2019 10:15 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामचंद्र पासवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार सुबह उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र पासवान की स्थिति बहुत गंभीर है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को ही उन्होंने अपनी छाती में दर्द होने की बात बताई तो परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की बात बताई।

रामचंद्र पासवान तीनों भाईयों में सबसे छोटे हैं। तीनों भाई और रामचंद्र के भतीजे चिराग पासवान सांसद हैं। रामचंद्र पासवान चौथी बार सांसद बने हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें