फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी AAP, केजरीवाल का एलान

Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सरकार ताकतवर चंदा चोरों को बचा रही है। आम आदमी पार्टी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आप पार्टी राम मंदिर दान चोरी विवाद के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को एकजुट होकर इस मामले में अपनी आवाज उठानी होगी।

विज्ञापन

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जिन लोगों ने भगवान श्री राम के धाम में चोरी और लूटपाट का सबसे बड़ा पाप किया है, उन्हें पूरी तरह से बचाया जा रहा है। वहां जमीन के बड़े घोटाले हुए हैं और सारे दस्तावेजी सबूत आसानी से उपलब्ध हैं। सारे दस्तावेज सबके सामने होने के बावजूद, न तो कोई जांच हो रही है, न ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। निर्माण के ठेकों और इसमें शामिल कंपनियों को लेकर खुलेआम गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मंदिर निर्माण में 40% कमीशनखोरी के आरोप लगे, फिर भी इसकी कोई जांच नहीं हो रही है।'
विज्ञापन

केजरीवाल ने आगे कहा, 'चढ़ावे की भी भारी चोरी हुई है, जिसकी कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। इसके बजाय, सिर्फ आठ निचले स्तर के लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया, जबकि इसमें शामिल सभी बड़े नामों को बचाने की कोशिश की जा रही है। करोड़ों भक्तों ने अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर के निर्माण में योगदान दिया था। आज, उस आस्था को गहरा धक्का लगा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें