'ए फॉर अखिलेश', 'बी फॉर बाबासाहेब' और 'पीडीए पाठशाला' विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम के खिलाफ एफआईआर होने के बाद सपा सांसद राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है। राम गोपाल यावद ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में अज्ञानी और छोटी मानसिकता वाले लोग सत्ता में बैठते हैं, तो ऐसी चीजें रोज होती हैं।
आगे कहा कि अगर बच्चे शब्दों को एक तरीके से सीख सकते हैं, तो यह पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। वह इसे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम 'ए फॉर अखिलेश', 'बी फॉर बाबासाहेब' पढ़ाते हैं, तो इसमें गलत क्या है? जिन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है, उनके खिलाफ उनके अधिकारों के दुरुपयोग के लिए एफआईआर दर्ज होगी।