मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लामबंद होते हुए वकीलों ने सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में कामकाज ठप रखा।
वकीलों का कहना है केजरीवाल ने चुनाव से पहले कई वादे किए लेकिन सरकार में आने के ढाई साल बाद भी उन्हें पूरा नहीं किया है। शाहदरा बार के झंडे तले वकीलों ने सोमवार को कामकाज ठप रखा।
कोर्ट में ज्यादातर मामलों में केवल तारीख लेकर पक्षकार चले गए। बार पदाधिकारी नरवीर डबास ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह कामयाब रही।