फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब 'जनतंत्र एवं संसदीय संवाद' का हुआ लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री निशंक भी रहे मौजूद

Sat, 11 Jan 2020 08:07 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
किताब का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुस्तक मेले में जहां पुस्तकों की भरमार है वहीं रोजाना नई किताबें भी बाजार में आ रही हैं। पुस्तक मेले में रोजाना लेखकों की किताबों का लोकापर्ण हो रहा है। इसी कड़ी में आज माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस के प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार योगी की पत्रकारिता व राजनीति पर आधारित किताब 'जनतंत्र एवं संसदीय संवाद' का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


निशंक ने लेखक राकेश योगी को प्रासंगिक विषय पर लेखन के लिए बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीर कार्य की सदैव आवश्यकता है। इस दौरान राकेश योगी ने कहा कि समाज में जिस जनतन्त्र की परिकल्पना की जाती रही है, जिस प्रकार का संवाद होता आ रहा है, वह असल में कैसा होना चाहिए उस आदर्शात्मक स्थिति की परिकल्पना इस पुस्तक में की गई है। उन्होंने कहा कि संसदीय विवाद से संवाद की यात्रा का चित्रण इस पुस्तक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी, प्रोफेसर मुकेश कुमार, लोकसभा टीवी के प्रधान संपादक आशीष जोशी, न्यूज लॉन्ड्री के संपादक अतुल चौरसिया, लोकसभा टीवी के संपादक श्याम किशोर, लोकसभा टीवी के प्रधान निर्माता राजेश झा और प्रोफेसर लाल बहादुर ओझा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें