फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजपूत किलर्स ने पैंथर्स को 56 रन से हराया

विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। राजपूत किलर्स से 56 रन से पैंथर्स को चखाई करारी हार वाली।
विज्ञापन
हेमंत कुमार सूर्यवंशी ने झटके चार विकेट, मौ. उजैफ को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार एकेडमी में रविवार को राजपूत किलर्स और राजपूत पैंथर्स के बीच 20 ओवर का क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें राजपूत किलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैंथर्स को 56 रन से हरा दिया। गेंदबाजी में अहम योगदान के लिए मौ. उजैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूत किलर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से अंसुल ने 30 रन की पारी खेली। वहीं, सुमेर ने 29 और कृष्णा ने 28 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को 152 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत पैंथर्स की शुरुआत खराब रही। टीम के बल्लेबाज लाव्या डेढ़ा और शिवम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनंत ने 24 और कृष्णा ने 28 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। राजपूत किलर्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा। पूरी टीम 18.2 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। राजपूत किलर्स की ओर से हेमंत कुमार सूर्यवंशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि मौ. उजैफ ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें