फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ से गुजरने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 17 Jan 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक 17, 18, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण्ा रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड क्रॉसिंग पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। यह पाबंदी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी।

ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार, लोग नॉर्थ से साउथ वाया रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय कालेखां, आईपी फ्लाईओवर और राजघाट होकर जा सकते हैं। इसके अलावा मथुरा रोड और रिंग रोड होकर जाया जा सकता है। अरविंदो मार्ग, सफदरजंग चौक, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, आरएमएल और बाबा खड़क सिंह रोड होकर नई दिल्ली जा सकते हैं।

इसी तरह पूर्व से पश्चिम जाने के लिए रिंग रोड, मथुरा रोड, साउथ एंड रोड, पृथ्वीराज रोड,  पंचशील मार्ग और अपर रिज रोड होकर जाया जा सकता है। पूर्व से दक्षिण जाने के लिए रिंग रोड और अपर रिज रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। दक्षिण से कनॉट प्लेस जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय, मदर टेरेसा क्रेसेंट, मंदिर मार्ग और बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में काम करने वाले यह रूट लें
साउथ की तरफ से आने वाले लोग साउथ एवेन्यू, डलहौजी मार्ग, साउथ सुनकेन रोड होकर नॉर्थ/साउथ ब्लॉक जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की ओर से आने वाले लोग नॉर्थ एवेन्यू, ब्रासी एवेन्यू, नॉर्थ सनकेन रोड होकर नॉर्थ/साउथ ब्लॉक जा सकते हैं।

बसें यहां खत्म हो जाएंगी
दक्षिणी दिल्ली से आकर केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें विश्व युवक केंद्र, त्यागराज मार्ग, कृष्णमेनन मार्ग, मौलाना आजाद रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली बसें सरदार पटेल मार्ग, सिमोन बुलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग होकर जा सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें