फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन में अवैध बैंक्वेट हॉल ध्वस्त किया

Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन में अवैध रूप से बनाए जा रहे बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद इसका निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


जीडीए वीसी विजय यादव ने इसे ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश बीते माह जारी कर दिए गए थे।

दोपहर करीब 12 बजे जोन एक के सहायक अभियंता पीकेशर्मा (प्रथम) और जीडीए इंस्पेक्टर रणधीर सिंह पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते के साथ राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ढहा दिया।

पीकेशर्मा ने बताया कि नूर नगर के खसरा संख्या-1111 पर अवैध रूप से बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश 30 जनवरी 2016 को ही जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन


मेयर चुनाव के कारण कार्रवाई को टाल दिया गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद कार्रवाई की गई है। इस दौरान अभियंता पवन गुप्ता, सीपी सिंह, पीबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें