फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Verma: राजीव वर्मा होंगे दिल्ली सरकार के अगले मुख्य सचिव, 1 अक्तूबर से संभालेंगे पद

Sun, 28 Sep 2025 09:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


यह आदेश रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है, जिसमें राजीव वर्मा को 1 अक्तूबर या नियुक्ति की तारीख से पदभार संभालने के निर्देश दिये गए हैं। 
विज्ञापन
राजीव वर्मा होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा समय वे चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। वे 1 अक्तूबर को दिल्ली में मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र के स्थान पर पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

यह आदेश रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है, जिसमें राजीव वर्मा को 1 अक्तूबर या नियुक्ति की तारीख से पदभार संभालने के निर्देश दिये गए हैं। इस निर्णय को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। दिल्ली सरकार के मौजूदा मुख्य सचिव, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र 30 सितंबर को रिटायर होंगे।
विज्ञापन

पहले भी दिल्ली में किया काम
यूपी में जन्में राजीव वर्मा ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और परास्नातक किया। सिविल सेवा में आने के बाद वे एजीएमयूटी कैडर में शामिल हुए। वे 2018-22 तक दिल्ली में वित्त, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव और फिर आयुक्त भी रहे। उससे पहले 2017-18 में वे डीडीए में आवास और शहरी मामलों के प्रधान आयुक्त रहे। इन्होंने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें