नई दिल्ली (संवाद) । आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का कार्यभार संभाल लिया है। वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और अब मीडिया संबंध तथा जनसंपर्क से जुड़े कामकाज भी देखेंगे। इससे पहले वह रोहिणी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पहले भी वह दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं। एक बार फिर इस पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजीव रंजन दिल्ली पुलिस, मीडिया और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे।