फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगरः राघव चड्ढा ने भाजपा के आरपी सिंह को 20058 वोट से हराया

Tue, 11 Feb 2020 03:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने भाजपा के आरपी सिंह को हराकर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आरपी सिंह को 20058 वोटों से शिकस्त दी। आज सुबह आठ बजे मतगणना के शुरू होने के साथ ही राघव चड्ढा आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


जीत के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल की जीत है। इस जीत से साबित हो गया है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। 

उन्होंने अपने विपक्षियों के मुकाबले लगातार बढ़त बनाए रखी। बता दें कि दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से उनके खिलाफ भाजपा के आरपी सिंह और कांग्रेस के रॉकी तुसीद मैदान में थे। यह सीट आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस पर उनके युवा नेता राघव चड्ढा खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राघव चड्ढा जब से चुनाव में खड़े हुए थे उनके पास शादी के कई प्रस्ताव आ रहे थे। उन्हें हर जगह सोशल मीडिया से लेकर चुनाव प्रचार तक में लड़कियां शादी का प्रस्ताव दे रही थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें