दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने भाजपा के आरपी सिंह को हराकर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आरपी सिंह को 20058 वोटों से शिकस्त दी। आज सुबह आठ बजे मतगणना के शुरू होने के साथ ही राघव चड्ढा आगे चल रहे थे।
जीत के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल की जीत है। इस जीत से साबित हो गया है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं।
उन्होंने अपने विपक्षियों के मुकाबले लगातार बढ़त बनाए रखी। बता दें कि दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से उनके खिलाफ भाजपा के आरपी सिंह और कांग्रेस के रॉकी तुसीद मैदान में थे। यह सीट आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस पर उनके युवा नेता राघव चड्ढा खड़े थे।
बता दें कि राघव चड्ढा जब से चुनाव में खड़े हुए थे उनके पास शादी के कई प्रस्ताव आ रहे थे। उन्हें हर जगह सोशल मीडिया से लेकर चुनाव प्रचार तक में लड़कियां शादी का प्रस्ताव दे रही थीं।