फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने संसद के सामने जहर खाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 23 Feb 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान के किसान ने संसद के पास जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद देर रात उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने वाला व्यक्ति किसान नहीं था। उसने लोगों से कर्ज ले रखा था। पैसे वापस मांगें जाने से परेशान था।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रामचंद्र (46) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह किसान है। बुधवार दोपहर को संसद के पास मीडिया पार्किंग के नजदीक पहुंचा। यहां वह कुछ घंटे तक घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय उसने एक पुड़िया को खोलकर उससे कुछ खा लिया

संसद
शाम के समय उसने एक पुड़िया को खोलकर उससे कुछ खा लिया। इसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीसीआर वैन ने रामचंद्र को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद देर रात उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने नहीं आई है कि रामचंद्र ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया है और वह इसे कहां से लेकर आया था। पुलिस अधिकारी इस बात से भी इनकार कर रहे हैं कि फसल खराब होने से उस पर कर्ज हो गया था।

जबकि उसने लोगों से कर्ज ले रखा था। इस कारण वह परेशान रहता था। जिस नंबर से रामचंद्र के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी गई थी वह नंबर भी पुलिस कंट्रोल रूम में फ्लैश नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें