फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकले राजबब्बर...थम गया शहर

Sat, 22 Mar 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन से पहले गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। अंबेडकर रोड चुनाव कार्यालय से सुबह करीब सवा 11 बजे निकले राजबब्बर का काफिला साढ़े 12 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी झलक पाने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी कि दो किलोमीटर की दूरी डेढ़ घंटे में तय हुई। राजब्बर टाटा 407 में सवार थे।

उनका काफिला जहां से भी गुजरा, जाम लगता चला गया। कालका गढ़ी चौक, अंबेडकर रोड, कैलिनवर्थ चौराहा, जीटी रोड, हापुड़ रोड पर जाम लग जाने से वाहन चालक अंदरूनी मार्गों पर पहुंचे तो यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

करीब दो घंटे तक शहर में जाम रहा। पब्लिक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी जाम से निपटने और ट्रैफिक को मैनेज करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर हंगामा
कलक्ट्रेट में एंट्री को लेकर कांग्रेसियों और सीओ के बीच कहासुनी भी हुई। दरअसल, राज बब्बर 12:25 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे।

पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, सुनील चौधरी, विजय चौधरी समेत कई कांग्रेसियों को प्रवेश न देने पर कार्यकर्ताओं और सीओ किशन सिंह तालान के बीच कहासुनी हुई। इस पर राज बब्बर भड़क गए।

करीब 10 मिनट तक चले हंगामे के बाद राज बब्बर चार प्रस्तावक सुनील चौधरी, राजीव गर्ग, ओमपाल, विजय चौधरी के साथ नामांकन कक्ष में दाखिल हुए। बाद में कुछ अन्य कांग्रेसी भी अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें