फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में बारिश, तापमान में आई गिरावट; बढ़ी ठिठुरन

Sat, 11 Jan 2025 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार शाम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। इस दौरान तेज हवा चलने से ठंड ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में औसत 0.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नजफगढ़ केंद्र में दर्ज की गई। यहां 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आया नगर में 1.2 मिमी, पालम में एक मिमी, रिज में 0.7 मिमी और लोधी रोड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पूरे दिन धूप को तरसे लोग
पूरे दिन धूप नहीं खिली। दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक दृश्यता शून्य और सफदरजंग में इस दौरान दृश्यता 50 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। रिज में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड़ में 8.1, पालम में 8.4 और आया नगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भी बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय धुंध व मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें